CG ब्रेकिंग: कवर्धा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार नदी में गिरी—4 युवकों की मौत, 2 गंभीर

CG ब्रेकिंग: कवर्धा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार नदी में गिरी—4 युवकों की मौत, 2 गंभीर

कवर्धा। जिले में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार, सभी युवक पंडरिया में आयोजित एक शादी समारोह से लौटकर रायपुर जा रहे थे। इसी दौरान पांडातराई थाना क्षेत्र के गड़ई गांव के पास हाफ नदी पुल के नजदीक उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार क्रमांक CG 10 AS 1082 तेज गति में थी और मोड़ पर चालक नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह भीषण हादसा हो गया।

इस दुर्घटना में अरमान अली (20), मोहम्मद सैफ (19), अनस अली (21) और कौनैन (19) की मौत हो गई। वहीं, जुनेद रजा (21) और आरजू खान (19) गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत-बचाव कार्य चलाया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुल के पास का मोड़ पहले भी कई हादसों का गवाह रहा है। अंधेरा और तेज रफ्तार इस दुर्घटना की बड़ी वजह मानी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *