बीजाभांठा में भीषण आगजनी : 8-10 एकड़ पैरावट समेत भारी नुकसान,अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप

बीजाभांठा में भीषण आगजनी : 8-10 एकड़ पैरावट समेत भारी नुकसान,अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप

जामगांव आर। दक्षिण पाटन के ग्राम बीजाभांठा में एक दर्दनाक आगजनी की घटना सामने आई है। बस्ती से लगे एक कृषक के कोठार में अचानक आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार, किसान भंवर साहू (पिता स्वर्गीय दीनाराम साहू) के ब्यारा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आगजनी की आशंका जताई जा रही है।

इस आग में करीब 8-10 एकड़ का पैरावट, 4 छेना की खरही और सालभर के लिए रखी गई लकड़ियां जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक अधिकांश सामग्री जल चुकी थी। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है और प्रशासन से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *