CG शिक्षक भर्ती 2026: 795 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन, 11 अक्टूबर को होगी परीक्षा

CG शिक्षक भर्ती 2026: 795 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन, 11 अक्टूबर को होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया नोटिफिकेशन, 24 जुलाई से शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, 16 जिला मुख्यालयों में होगी परीक्षा
रायपुर, 24 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक (LSAT-26) भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश में 795 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 से 21 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।मंडल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन में त्रुटि सुधार की सुविधा 22 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी। भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) निर्धारित की गई है। परीक्षा का समय पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा।
परीक्षा के प्रवेश पत्र 5 अक्टूबर 2026 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। राज्य शासन के नियमों के अनुसार छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों, जो परीक्षा में शामिल होंगे, उनका परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाते में वापस किया जाएगा, जिससे शुल्क का भुगतान किया गया होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : 24 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 21 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे तक)
त्रुटि सुधार : 22 से 24 अगस्त 2026
प्रवेश पत्र जारी : 5 अक्टूबर 2026
संभावित परीक्षा तिथि : 11 अक्टूबर 2026
परीक्षा केंद्र : प्रदेश के 16 जिला मुख्यालय
अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *