रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने वर्ष 2025 के लिए राज्य सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 238 पदों पर भर्ती की जाएगी। सबसे अधिक पद मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के लिए रखे गए हैं, जिनकी संख्या 29 है। वहीं राज्य पुलिस सेवा में 28 पद और डिप्टी कलेक्टर के लिए 14 पद निर्धारित किए गए हैं। आयोग के अनुसार, प्रीलिम्स परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी—
पहली पाली: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक,दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी।
उम्मीदवार 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी परीक्षा पुराने पैटर्न पर होगी। न तो नियमों में संशोधन किया गया है और न ही सिलेबस में कोई बदलाव होगा। पिछली भर्ती में 246 पदों पर चयन प्रक्रिया हुई थी।
• आवेदन व परीक्षा की तारीखें
आवेदन प्रक्रिया: 1 दिसम्बर 2025 से 30 दिसम्बर 2025 तक ऑनलाइन होगी। प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।.मुख्य परीक्षा (Mains): Prelims में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा + इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना होगा।
- किस पद के लिए कितनी सीटें—
नोटिफिकेशन के अनुसार विस्तृत पदवार सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। कुल पद: 238 (17 विभागों में)
डिप्टी कलेक्टर: 14 पद
DSP / राज्य पुलिस सेवा: 28 पद
नायब तहसीलदार: 51 पद (सर्वाधिक)
साथ ही अन्य प्रशासनिक व राजस्व सेवा, वित्त सेवा, जिला आबकारी अधिकारी आदि के लिए भी रिक्तियाँ शामिल हैं। - नियमों में बदलाव नहीं, पुरानी प्रणाली जारी
CGPSC 2025 को लेकर अनुमान लगाया जा रहा था कि परीक्षा पैटर्न या चयन प्रक्रिया में संशोधन होगा, लेकिन आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही आयोजित की जाएगी। सिलेबस भी पूर्ववत रहेगा।
• 4 साल बाद फिर CMO के पद शामिल
मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ख और ग वर्ग के पदों पर सीधी भर्ती पहले अलग परीक्षा से होती थी। लेकिन 2019 में नियमों में बदलाव करते हुए इन पदों को राज्य सेवा परीक्षा में शामिल कर दिया गया। CGPSC 2020 में इन पदों को पहली बार जोड़ा गया था, तब केवल 6 पद थे। इस बार 4 साल बाद CMO पदों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है, जो उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है। CGPSC 2025 की यह भर्ती राज्य सेवा में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मौका है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही अभ्यर्थियों में तैयारी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।