सोनपुर के ज्वाला व शीतला मंदिर में चैतन्य बघेल ने टेका मत्था, क्षेत्र की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम सोनपुर स्थित जय ज्वाला मां मंदिर एवं शीतला मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल ने पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में मत्था टेककर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। इस दौरान चैतन्य बघेल ने श्रद्धा भाव से माता का आशीर्वाद लिया और ग्रामीणों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उनके आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा, विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जनपद सदस्य दिनेश साहू सहित मोहन महराज, ढालसिंह चक्रधारी, कपिल मिश्रा, बंशी चक्रधारी, चोवा साहू, बृजेश मिश्रा, चोवाराम सिन्हा, तोरण सिन्हा, डॉ. राजू साहू, भरोसा निषाद, मंथीर निषाद, डेरहा राम जांगड़े समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *