चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज चुनाव-लोकमनी चंद्राकर 24 मतों से विजयी, बने जामगांव एम परिक्षेत्र के समाज अध्यक्ष

पाटन। चंद्राकर समाज जामगांव एम परिक्षेत्र का सामाजिक चुनाव ग्राम सिरसा में सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी के रूप में कुंदन चंद्राकर एवं शिव चंद्राकर की देखरेख में अध्यक्ष पद के लिए लोकमनी चंद्राकर और भेष नारायण चंद्राकर के बीच मुकाबला हुआ। कुल 96 मतदाताओं में से 88 ने मतदान किया, जिसमें लोकमनी चंद्राकर को 56 तथा भेष नारायण चंद्राकर को 32 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार लोकमनी चंद्राकर 24 मतों के अंतर से विजयी घोषित किए गए। अन्य पदों पर छत्तर सिंह चंद्राकर (उपाध्यक्ष), भूषण चंद्राकर (सचिव), तुंगज चंद्राकर (संगठन सचिव), अशोक चंद्राकर (कोषाध्यक्ष) तथा आठ जिला प्रतिनिधियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

लोकमनी चंद्राकर की जीत पर समाज के चिंताराम चंद्राकर, डॉ. घनश्याम चंद्राकर, राधेलाल चंद्राकर, श्यामलाल चंद्राकर, प्रहलाद चंद्राकर, आनंदराम चंद्राकर, लवकुश चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, राजेश चंद्राकर, श्रीमती हर्षा चंद्राकर, दीपक चंद्राकर, प्रकाश चंद्राकर, डोमन चंद्राकर, राजकुमार चंद्राकर, राकेश चंद्राकर, बसंत चंद्राकर, आदित्य चंद्राकर, महेश चंद्राकर, रूपेश चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, वेदप्रकाश चंद्राकर, विक्की चंद्राकर, शंकर चंद्राकर, श्रीमती रूखमणी चंद्राकर, दुर्गा चंद्राकर एवं शिवरानी चंद्राकर ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *