बोरिद में 19 अगस्त को गूंजेगी रामचरितमानस की चौपाई, सजेगा जिला स्तरीय तुलसी जयंती समारोह का मंच

बोरिद में 19 अगस्त को गूंजेगी रामचरितमानस की चौपाई, सजेगा जिला स्तरीय तुलसी जयंती समारोह का मंच

जामगांव आर/पाटन। छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं लोक परंपराओं को समर्पित जिला स्तरीय तुलसी जयंती समारोह का आयोजन 19 अगस्त 2026, बुधवार को ग्राम बोरीद, पाटन में किया जाएगा। जिला मानस संघ दुर्ग एवं समस्त ग्रामवासी बोरीद के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में दिनभर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं मानस मंडलियों में खासा उत्साह है। जिला मानस संघ के अध्यक्ष मेहत्तर वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक पाटन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनाली राजू वर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत बोरीद करेंगी। विशेष अतिथि के रूप में अशोक साहू, पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, नोमिन ठाकुर, सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, भास्कर वर्मा, जनपद सदस्य पाटन, नीलकंठ ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष जिला मानस संघ दुर्ग, कोहिनूर चंद्राकर, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत बोरीद तथा ईश्वर वर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक उपस्थित रहेंगे। वहीं समापन समारोह में मुख्य अतिथि विजय बघेल, सांसद दुर्ग लोकसभा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र वर्मा, मंत्री, भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में कमलेश वर्मा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, ज्योति प्रकाश साहू, मंडल अध्यक्ष दुर्गराय मंड़ली, मेहतर वर्मा, अध्यक्ष जिला मानस संघ दुर्ग, सोनाली राजू वर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत बोरीद तथा मीरा ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहेंगी।

तुलसी अलंकरण सम्मान से होगा प्रतिभाओं का सम्मान

समारोह के दौरान मानस के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों एवं मानस प्रेमियों को तुलसी अलंकरण सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में अरुण कश्यप (संगीत), कामता प्रसाद साहू (व्याख्या), रोहित साहू (मंच संचालन), थानू राम चंद्राकर (व्याख्या), कामदेव साहू (संचालन), मनु लाल चंदेल (संगीत), योगेश कश्यप (शिव धाम कोकड़ी) तथा मनीष चंद्राकर ( उत्कृष्ट मानस आयोजन ) शामिल हैं।

संत-महात्माओं एवं मानस वक्ताओं का होगा प्रवचन

समारोह में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक समृद्ध करने के लिए प्रमुख मानस वक्ताओं की उपस्थिति रहेगी। संत निरंजन महाराज, भागवताचार्य (लिमतरा आश्रम) मुख्य वक्ता के रूप में मानस एवं धर्म की महत्ता पर मार्गदर्शन देंगे। इनके साथ देवलाल दिल्लीवार (फुंडा, धमधा), अश्वनी देशमुख (धमधा, दुर्ग) तथा लेखनी वर्मा (करेला ) भी मंचासीन रहेंगे। कार्यक्रम में सुरेश मानस मंडली अरसनारा द्वारा मानस मंगलाचरण उपरांत नव तुलसी मानस मंडली अमलेश्वर (पाटन), तुलसी मानस मंडली कुरूद (भिलाई) एवं भगवती महिला मानस मंडली बड़े टेमरी द्वारा संगीतमय मानसपाठ किया जायेगा।

पंडवानी कलाकार चेतन देवांगन होंगे विशेष आकर्षण

समारोह का विशेष आकर्षण प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार चेतन देवांगन, पाहंदा की प्रस्तुति होगी। उनकी लोक एवं पंडवानी शैली की प्रस्तुति समारोह में धार्मिकता के साथ छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग भी बिखेरेगी। कार्यक्रम का संचालन अजय उमरे, पुनेश्वर साहू, थानूराम देवांगन एवं पीलेश्वर देशमुख संभालेंगे।

तुलसी जयंती के बहाने संस्कृति और संस्कारों का संदेश

आयोजकों ने बताया कि तुलसीदास जयंती केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, रामकथा, मानस परंपरा और लोक संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से गांवों में मानस गायन, प्रवचन, पंडवानी और लोककला जैसी परंपराओं को संरक्षण एवं प्रोत्साहन मिलेगा।आयोजन समिति एवं जिला मानस संघ दुर्ग ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में बोरीद पहुंचकर इस धार्मिक-सांस्कृतिक समारोह में सहभागी बनने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *