पाटन। छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक स्तरीय निर्वाचन का आयोजन विगत दिनों रेस्ट हाउस पाटन में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में किया गया।।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु प्राप्त एकमात्र नामांकन के आधार पर चेतन सिंह परिहार को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।
निर्वाचन प्रक्रिया में दुर्ग जिला पर्यवेक्षक रामकृष्ण साहू उपस्थित रहे एवं उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को प्रमाणपत्र प्रदान किया। इसके पश्चात सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है—
अध्यक्ष: चेतन सिंह परिहार
उपाध्यक्ष: खेलावन सिंह कुर्रे, टेकेश्वर प्रसाद यदु
सचिव: राजकुमार बघेल
सह सचिव: यादराम साहू
संगठन मंत्री: चंद्रशेखर साहू
मीडिया प्रभारी: अंकेश्वर प्रसाद महिपाल
सलाहकार: कमलेश कुमार साहू, कृष्ण कुमार शर्मा, दानेश्वर प्रसाद वर्मा, टेकराम चंद्राकर
कार्यकारिणी सदस्य: टोकेंद्र कुमार बिजौरा, महाबीर निषाद, ऋषि कुमार साहू, टेकराम साहू, किशोर कुमार कुर्रे, शेषनारायण निषाद, दुलेश्वर कुमार टंडन, पुरुषोत्तम ध्रुव
महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी —
अध्यक्ष: श्रीमती रचना वर्मा
उपाध्यक्ष: श्रीमती हर्षलता साहू
सचिव: श्रीमती मनीषा गौतम
सह सचिव: श्रीमती शशिकला कुर्रे
सदस्य: श्रीमती हेमलता आडिल, श्रीमती रजनी वर्मा, श्रीमती मनीषा देशमुख, श्रीमती गीता चतुर्वेदानी
बैठक में संगठन को सशक्त बनाने, शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण एवं शैक्षणिक वातावरण के सुधार हेतु ठोस कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।।नवनिर्वाचित अध्यक्ष चेतन परिहार ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि —संगठन शिक्षकों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान एवं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।”
अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया।।बैठक में कार्यवाहक जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार देवांगन, सुनील कुमार बघेल, चंद्रप्रकाश ध्रुव, झम्मन सिंह, बुधारू राम निषाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।