पाटन क्षेत्र के चारभांठा निवासी छबिलाल निषाद ने रचा इतिहास — रायपुर महापौर बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में किया प्रथम स्थान हासिल

पाटन क्षेत्र के चारभांठा निवासी छबिलाल निषाद ने रचा इतिहास — रायपुर महापौर बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में किया प्रथम स्थान हासिल

जामगांव आर। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार रायपुर में आयोजित महापौर बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकतई के आश्रित ग्राम चारभांठा निवासी छबिलाल निषाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।छबिलाल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है। ग्राम अकतई की सरपंच माधुरी निषाद, चेतन साहू, नरोत्तम निषाद सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों ने उनके इस गौरवपूर्ण प्रदर्शन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि छबिलाल निषाद ने पाटन क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *