“छत्तीसगढ़ भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित — 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, संतोष पांडेय बने मुख्य प्रवक्ता”

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ की नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति एवं अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने टीम की घोषणा की।नई कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्री बनाए गए हैं। साथ ही संतोष पांडेय को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि 12 नेताओं को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

उपाध्यक्षों में जगन्नाथ पाणिग्रही, रामजी भारती, रूपकुमारी चौधरी, रंजना साहू, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नंदन लाल जैन, जी. वैकटेश्वर और सतीश लाटिया शामिल हैं।

महामंत्री के रूप में यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और नवीन मार्कंडे को नियुक्त किया गया है।
मंत्रियों में संध्या पर्चनिया, शिवनाथ यादव, जयवंती पटेल, अमित साहू, जितेन्द्र कुमार वर्मा, हरिता पांडेय, विद्या सिदार और ऋतु चौरेसिया को स्थान मिला है।

संतोष पांडेय मुख्य प्रवक्ता होंगे, जबकि देवलाल ठाकुर, नलिनेश ठाकरे, अमित चिमनानी, शिवनारायण पांडेय, प्रमोद शर्मा, टेकेश्वर जैन, विजय शंकर मिश्र, किरण बघेल, वेदराम जांगड़े, शताब्दी पांडेय, के.एल. चौहान और उज्जवल दीपक पार्टी के प्रवक्ता होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *