दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में दुर्ग जिले के कर्मठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा को मंत्री बनाए जाने की घोषणा होते ही जिलेभर के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के समय दुर्ग जिला भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। जैसे ही कार्यकर्ताओं को सूचना मिली, यात्रा में शामिल लोगों ने जोरदार नारेबाजी की और वर्मा को बधाई दी। कार्यक्रम के बाद जिला भाजपा कार्यालय में मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गईं।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि जितेंद्र वर्मा की नियुक्ति संगठन को मजबूत करेगी। विपक्ष के दौर में जिला अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने पार्टी को सक्रिय रखा और पांच में से चार सीटों पर विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने इसे दुर्ग कार्यकर्ताओं का सम्मान बताया, जबकि विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी ऊंचे पद तक पहुंच सकता है। विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि वर्मा जैसे जमीन से जुड़े नेता की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। दुर्ग महापौर अलका बाघमार ने इसे वर्मा की प्रतिभा और योग्यता का सम्मान बताया।
जितेंद्र वर्मा को बधाई देने वालों में राजेन्द्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, नटवर ताम्रकार, विनायक नातू, अरविंदर सिंह खुराना, कांतिलाल जैन, पवन शर्मा, बोधन यादव, आशीष निमजे, रोहित साहू, मनोज मिश्रा, दीपक चोपड़ा, विनोद अरोरा, प्रितपाल बेलचंदन, अजय तिवारी, सुरेंद्र बजाज, विपिन वोहरा, देवनारायण चंद्राकर, नीलेश अग्रवाल,मदन वाढई, दिव्या कलिहारी, मनमोहन शर्मा, उदय शंकर त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव, महेंद्र लोढ़ा, विजय ताम्रकार, बंटी चौहान, कौशल साहू, कमलेश फेकर, आसिफ अली, डॉ सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत, मनोज शर्मा, मुकेश सोनकर, चंद्र प्रकाश मांडले, दिनेश देवांगन, श्याम शर्मा, मनोज सोनी, प्रमोद नेमा, अनूप सोनी, राजा महोबिया, राकेश दुग्गड़, गौतम वैद्य निरंकारी, रजनीश श्रीवास्तव, नारायण दत्त तिवारी, जितेन्द्र सिंह राजपूत, आशुतोष यादव, रिंकू वर्मा, झरना वर्मा, संस्कृति वर्मा, मौसमी ताम्रकार, रजा खोखर,नेतराम निषाद,लालेश्वर साहू,कमलेश साहू, खेमलाल साहू, लोकमणि चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, ज्योतिप्रकाश साहू,रानी बंछोर,केशव बंछोर,योगेश निक्की भाले,मनीष चंद्राकर, नेतराम निषाद,पुरणेंद्र सिन्हा,वासु वर्मा,समीर बंछोर,रूप सिन्हा,भगवान चंद्राकर, नरेश केला,निर्मल जैन,रामकुमार चंद्राकर, द्रोण चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।