छत्तीसगढ़ कलार समाज का जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह 11 मई को, दुर्ग में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का होगा भव्य अभिनंदन…

दुर्ग (महेंद्र सिन्हा) । — छत्तीसगढ़ कलार समाज की ओर से 11 मई 2025, रविवार को सुबह 10 बजे अग्रसेन भवन, स्टेशन रोड, अग्रसेन चौक, दुर्ग में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में हाल के स्थानिय चुनावों में निर्वाचित समाज के प्रतिनिधियों का सम्मान कर उन्हें समाज की ओर से आभार प्रकट किया जाएगा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग सदस्य रुक्मिणी सहाय सिंह, दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग महापौर अलका चंद्राकर, रिसाली महापौर शशि सिंह, भिलाई से पार्षदगण एवं अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

समारोह की अध्यक्षता प्रदेश युवा मंच अध्यक्ष माननीय तेजराम सिंह करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिंह, संरक्षक दीपक सिंह, रिटायर्ड आईजी रिजवी सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी, मंडल अध्यक्ष, तथा विभिन्न जिलों के समाजिक एवं राजनीतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

आयोजन समिति, युवा मंच एवं राजनीतिक प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ कलार समाज, जिला दुर्ग ने समाज के सभी लोगों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन करें और समाज की एकता एवं गौरव को मजबूती दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *