सरस्वती श‍िशु मंदिर बटरेल का शानदार परीक्षा परिणाम, छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया विद्यालय का मान…

जामगांव आर। राधाकृष्ण शिक्षण समिति बटरेल द्वारा संचालित सरस्वती श‍िशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय बटरेल में इस बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम उत्कृष्ट रहा। कक्षा 12वीं में कुल 29 विद्यार्थियों में से 22 ने सफलता प्राप्त की। बहन सोनल ने 83.8 प्रतिशत, बहन वैशाली ने 83.3 प्रतिशत और बहन कंचन ने 78 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार, कक्षा 10वीं में कुल 23 में से 17 छात्र-छात्राएं सफल रहे। इसमें बहन दीपिका ने 92 प्रतिशत, बहन होमिका ने 83.16 प्रतिशत और बहन लेखनी ने 81.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार साहू, प्रबंधाचार्य हरीकृष्ण प्रसाद साहू, कार्यालय प्रमुख संतोष साहू, अध्यक्ष लीलाधर साहू, व्यवस्थापक छन्नू साहू, आयुर्वेद भास्कर साहू, परमेन्दर साहू, सतोष यदु, बोना साहू, रूपमणी यादव, महेश्वर चौधरी तथा समस्त आचार्य-दीदीयों और समिति के पदाधिकारियों ने सफल भैया-बहनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *