पाटन। ग्राम अमेरी के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह अनावरण क्षेत्र के प्रख्यात शिक्षाविद् एवं जनपद सभापति प्रणव शर्मा के करकमलों से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों से वातावरण को भाव-विभोर कर दिया। वहीं, विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों का सम्मान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दी गईं। इस अवसर पर ग्राम सरपंच भूषण सेन, उपसरपंच सुखेन नेताम, पंचगण, गणमान्य नागरिक मनीष कोशले, कोमल यादव, वरिष्ठजन, प्रधान पाठक एवं शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।