जामगांव आर। जागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बटरेल में 79वां स्वाधीनता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने नगर में प्रभातफेरी निकालकर जोशीले नारों से ग्रामीणों के बीच देशभक्ति का उत्साह जागृत किया।
इस अवसर पर अपने संदेश में डॉ. दयाराम साहू ने कहा कि “स्वाधीनता दिवस सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों के त्याग और बलिदान का स्मरण है। हमें राष्ट्र निर्माण में शिक्षा, अनुशासन और एकता की भावना को सर्वोपरि रखना होगा।” कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। सभी ने मिलकर तिरंगे को नमन किया और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया।