छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, संजय अग्रवाल संभालेंगे कमान

छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, संजय अग्रवाल संभालेंगे कमान


आयुष विभाग ने जारी किया आदेश, योग और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों को मिलेगी नई दिशा
रायपुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग के अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति करते हुए बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार संजय अग्रवाल अब छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति को राज्य में योग, प्राकृतिक चिकित्सा और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि संजय अग्रवाल के नेतृत्व में योग आयोग राज्यभर में योग के प्रचार-प्रसार, जनजागरूकता अभियानों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और स्वास्थ्य संवर्धन से जुड़े विभिन्न कार्यों को नई गति देगा। योग और आयुष क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी इस नियुक्ति का स्वागत किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों योग आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष के निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। ऐसे में सरकार ने नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर आयोग के कामकाज को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
राज्य सरकार की मंशा योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की है। माना जा रहा है कि नई नियुक्ति से योग आयोग की गतिविधियों में तेजी आएगी और आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रमों को भी नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *