छत्तीसगढ़ योग आयोग की रणनीतिक बैठक : योग प्रसार के लिए बनी व्यापक कार्ययोजना

रायपुर । — छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा सर्किट हाउस, रायपुर में योग प्रचार समिति (मार्गदर्शक मंडल) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता योग आयोग के अध्यक्ष श्री रुपनारायण सिन्हा जी ने की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रांत संघचालक श्री बिसराराम यादव जी, अभनपुर विधायक श्री इंद्रकुमार साहू जी, संत श्री रामरूप दास जी, श्री देवकर साहेब, जनपद सभापति प्रणव शर्मा सहित वरिष्ठ नेतागण, योगसाधक, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

बैठक में योग के प्रचार-प्रसार, प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन और जनसामान्य में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष श्री रुपनारायण सिन्हा जी के नेतृत्व में आगामी कार्ययोजना पर रणनीति तैयार की गई, जिसमें राज्यभर में योग गतिविधियों को प्रभावी ढंग से विस्तार देने पर विशेष बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *