“अमलेश्वर नगर पालिका में कांग्रेस ने सौंपी नई कमान, दीपक घिडोड़े बने नेता प्रतिपक्ष”

पाटन/अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के सभा कक्ष में आयोजित कांग्रेस पार्षदों की बैठक में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर की उपस्थिति में सर्वसम्मति से वार्ड क्रमांक 05 के सबसे कम उम्र के पार्षद दीपक घिडोड़े को नेता प्रतिपक्ष चुना गया। साथ ही वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद घनश्याम साहू को उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सभा में नगर के विकास और पार्षदों की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सभी कांग्रेस पार्षदों ने यह विश्वास जताया कि श्री दीपक घिडोड़े के युवा नेतृत्व में विपक्ष की आवाज और सशक्त होगी और नगर विकास के कार्यों में जनहित को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश साहू, पार्षदगण श्री डोमन यादव, श्री हेमलाल साहू, श्रीमती सेवती निषाद, श्रीमती लेखनी साहू, श्रीमती मालती गिरधर साहू, श्री भेज लाल सोनकर, श्रीमती मीना रानी, श्री घनश्याम चेलक सहित अनेक कांग्रेस पार्षद उपस्थित रहे।

पूर्व पार्षद श्री ओंकार घिडोड़े, अमृत राजपूत, विकास वर्मा, मनीष साहू, अहेंद्र चेलक, गोविंदा निषाद, शीतल सोनकर एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूती देने की बात कही।

इस नियुक्ति के साथ ही कांग्रेस पार्षद दल ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में विपक्ष की भूमिका को मजबूती से निभाया जाएगा और नगर के समग्र विकास के लिए सजग और सक्रिय विपक्ष तैयार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *