पाटन।पाटन ब्लॉक के ग्राम पाहंदा (अ) में माँ शीतला गरबा उत्सव समिति और समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव 2025 का आयोजन 28 और 29 सितंबर को बड़े ही भव्य और श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। पहले दिन माँ दुर्गा की आराधना सुवा और कर्मा गीतों की मधुरता के साथ की गई। इस अवसर पर ग्राम सरपंच इशरावती ठाकुर, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र, राजेन्द्र साहू, प्रहलाद साहू, उप सरपंच द्वारिका वर्मा सहित पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
दूसरे दिन 29 सितंबर को माँ की भक्ति में कर्मा-सुवा गीतों के साथ हिंदी भजनों और गरबा गीतों की गूंज ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला साहू संघ अध्यक्ष नंदलाल साहू, युवा मोर्चा पूर्व जिला महामंत्री तेखन सिन्हा, युवा मोर्चा मंत्री रितेश शर्मा, पंचायत प्रतिनिधि और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस मौके पर उद्बोधन देते हुए जिला भाजपाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि “गरबा महोत्सव हमारी आस्था और संस्कृति का अनोखा संगम है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को और मजबूत करते हैं। माँ दुर्गा की भक्ति से पूरे गांव में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होता है।
वहीं जिला साहू संघ अध्यक्ष नंदलाल साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं में है। पाहंदा में आयोजित यह गरबा महोत्सव सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक एकजुटता और संस्कृति के संरक्षण का भी संदेश देता है। आयोजन समिति के सुरेंद्र साहू ने जानकारी दी है कि 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं अतिथीयों का आगमन होगा, आयोजन समिति सभी ग्रामवासी के साथ मिलकर इस महोत्सव को और भव्य बनाएंगे।