गंगा मइया धाम झलमला में महाष्टमी पर 900 कन्याओं का महापूजन एवं भोज,कलेक्टर ने दिए उपहार…

बालोद। शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर झलमला स्थित गंगा मइय धाम में महाष्टमी के दिन भव्य कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 900 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। कार्यक्रम में आसपास के विद्यालयों से आए बच्चों सहित श्रद्धालुओं के परिवारजन भी शामिल हुए। भक्तों ने माता रानी की आराधना कर कन्याओं को पूजन एवं भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया। गंगा मइया धाम परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व धाम समिति के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर बालोद कलेक्टर सुश्री दिव्या उमेश मिश्रा ने विशेष उपस्थिति दर्ज की। उन्होंने कन्याओं को उपहार भेंट किए और मातृशक्ति के इस पूजन की सराहना की। वहीं तहसीलदार नामदेव मैडम ने भी आयोजन में भाग लेकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *