सेजस घुघुवा(क) में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि प्रणव शर्मा ने स्वदेशी आत्मनिर्भरता हेतु प्रेरित किया

पाटन । स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय घुघुवा क में सभापति प्रणव शर्मा की मुख्य आतिथ्य में स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे झंडा रोहण पश्चात पूर्व शैक्षणिक सत्र में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया, प्रणव शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के संबंध में विविध जानकारियां देते हुए स्वदेशी आत्मनिर्भरता हेतु प्रेरित किया। विद्यार्थियों द्वारा कविता भाषण एवं देशभक्ति से ओत प्रोत संगीत पर नित्य प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेजस विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष थानेश्वर साहू जी, पालक समिति के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा जी, शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय के अध्यक्ष ओगी राम साहू जी, SMDC के सदसगण श्री दुर्वासा साहू, रवि साहू, चूड़ामणि साहू, श्रीमती पूनम शर्मा, महेश्वर दास मानिकपुरी, सांसद प्रतिनिधि मनोज कौशिक, गिरधारी साहू, विधायक प्रतिनिधि गंगाराम साहू, मोतीलाल देवांगन, अरविंद साहू, ग्राम के सरपंच श्रीमती शैलेंद्री ढाल सिंह साहू जी, पूर्व सरपंच लोकेश्वर साहू जी, सेजस के प्राचार्य के के प्रहरी सर, प्रधान पाठक श्रीमती सुषमा परघनिया, प्राथमिक के प्रधान पाठक कुर्रे सर, ग्राम के गणमान्य नागरिक गण, विद्यार्थी एवं पालकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *