मुख्यमंत्री साय ने दिए संकेत,जल्द दिखेगा New मंत्रिमंडल

रायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए हैं। सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही नए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी !


    बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल को सँगठन मंत्री शिवप्रकाश एवं प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन रायपुर पहुँच रहे है ! सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रियों का चयन संगठन और सरकार के समन्वय से किया जाएगा !

गौरतलब है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही थीं, जिन्हें अब मुख्यमंत्री के बयान ने और बल दे दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता में भी मंत्रिमंडल गठन को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *