पाटन। जनपद पंचायत पाटन में वन एवं पर्यावरण समिति के सभापति निर्वाचित होने के बाद जनपद सदस्य प्रणव शर्मा ने सांसद विजय बघेल से शिष्टाचार भेंट की। प्रणव शर्मा सोमवार को सांसद निवास पहुंचे, जहां उन्होंने विजय बघेल का स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया।
प्रणव शर्मा ने कहा कि उनके निर्वाचन में सांसद श्री बघेल का मार्गदर्शन और सहयोग अहम रहा है। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत के विकास कार्यों और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। सांसद विजय बघेल ने प्रणव शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनसे जनहित में सतत कार्य करने का आह्वान किया।
गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न निर्वाचन में प्रणव शर्मा को वन एवं पर्यावरण समिति का सभापति चुना गया है। उनके निर्वाचन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।