धमना स्कूल के बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू हुईं शामिल

धमना स्कूल के बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू हुईं शामिल

देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव, विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश

पाटन। विकासखंड पाटन के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला धमना के विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर उत्साह और उमंग के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्र गौरव और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई। तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू प्रमुख रूप से शामिल हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते हुए यात्रा में सहभागिता की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे विद्यार्थियों के देशभक्ति से ओतप्रोत नारों से गांव का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता नारद साहू, ढालसिंग साहू, प्रधान पाठक इंगेश्वर प्रसाद ठाकुर, हेड मास्टर आभा तारे, चौमेंद्र कुमार मरकाम, महावीर निषाद, ममता चन्द्राकार, शुमन साहू सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *