पाटन में ‘बच्चों का स्वास्थ्य, छत्तीसगढ़ का भविष्य’ अभियान: 829 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, 785 की हुई खून जांच

पाटन में ‘बच्चों का स्वास्थ्य, छत्तीसगढ़ का भविष्य’ अभियान: 829 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, 785 की हुई खून जांच

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल टीम ने शासकीय एवं निजी विद्यालयों में लगाए शिविर, 525 बच्चों को वितरित की गई दवाइयां

पाटन। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और समय पर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत पाटन में ‘बच्चों का स्वास्थ्य, छत्तीसगढ़ का भविष्य’ अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल टीम ने निकाय क्षेत्र के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इन शिविरों से कुल 829 बच्चे लाभान्वित हुए।

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 785 बच्चों की खून जांच की गई। वहीं, चिकित्सकीय जांच के बाद आवश्यकता के अनुसार 525 बच्चों को दवाइयों का वितरण किया गया। विद्यालयों में आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था। यह स्वास्थ्य शिविर मुख्य नगरपालिका अधिकारी पाटन हेमंत कुमार वर्मा के निर्देश तथा नोडल अधिकारी एवं उपअभियंता प्रवीण साहू के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए। अभियान के माध्यम से स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *