नवरात्रि में दुर्गा पंडालों में पहुंचे जनपद सभापति प्रणव शर्मा, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

नवरात्रि में दुर्गा पंडालों में पहुंचे जनपद सभापति प्रणव शर्मा, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

पाटन। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पाटन जनपद पंचायत के सभापति प्रणव शर्मा ने जनपद क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में स्थापित दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस दौरान प्रणव शर्मा ग्राम घुघुवा क, करसा, बेन्दरी, रवेली और फेकारी सहित अन्य गांवों के दुर्गा पंडालों में पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और समस्त क्षेत्रवासियों के मंगलमय जीवन एवं क्षेत्र में खुशहाली की प्रार्थना की।

इस अवसर पर प्रणव शर्मा ने कहा कि मां दुर्गा शक्ति, भक्ति और समृद्धि की प्रतीक हैं। नवरात्रि का पर्व हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। माता रानी से प्रार्थना है कि पाटन क्षेत्र में सदैव खुशहाली बनी रहे और सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *