जामगांव आर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से आरंभ हुए सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बेल्हारी द्वारा गुरुवार को ग्राम में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ से हुई, जिसमें समस्त विद्यार्थियों एवं उपस्थित ग्रामीणजनों को स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने दुर्गा मंच में स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को साफ-सफाई के महत्व का संदेश दिया। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की थीम पर विद्यालय परिसर में वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन भी हुआ।
इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष मनीष चंद्राकर, सरपंच अमित अग्रवाल और संस्था प्रमुख योगेंद्र कुमार साहू ने विद्यार्थियों और ग्रामीणजनों को स्वच्छता को जीवनशैली बनाने की अपील की। कार्यक्रम में लीलाधर सूर्यवंशी, बिलाल अहमद अंसारी, तृष्णा चक्रवर्ती, कौशर अंजुम, खुशबू मिश्रा, पूनम सिंह, नरेंद्र साहू, वासुदेव नंदन, नाग, प्रियंका आनंद, नेहा, आनंद सरस्वती चतुर्वेदी एवं दीपिशा स्वराज पैकरा समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।