शिव महापुराण कथा में पं. सौरभ शर्मा ने बताया – महादेव की कृपा सर्वव्यापी, प्रकृति का सम्मान करें और पेड़ लगाएँ

जामगांव आर। युवा शक्ति दुर्गोत्सव समिति की ओर से ग्राम गातापार में जारी शिव महापुराण कथा में गुरुवार को कथावाचन करते हुए व्यासपीठ से कथाचार्य पं. सौरभ शर्मा ने शिवलिंग की उत्पत्ति का रहस्य उजागर किया और जनमानस को शिव पूजन की विधि से अवगत कराया। पं. शर्मा ने कहा कि “महादेव इतने सरल हैं कि गुननिधि जैसे ब्राह्मण, जो चोरी करने गया, उसे भी कुबेर जैसा धनाढ्य बना दिया। ऐसे भोलेनाथ सब पर कृपा करने वाले हैं। हर कण-कण में शिव विद्यमान हैं।”।उन्होंने श्रोताओं को बताया कि शिवजी ने किस प्रकार सृष्टि का विस्तार किया और मनुष्य की रचना कर संसार को सुंदर बनाया। परंतु आज मनुष्य प्रकृति से खिलवाड़ कर अपने ही जीवन को संकट की ओर ले जा रहा है।

कथाकार ने संदेश देते हुए कहा –“पेड़ लगाएँ, प्रकृति का सम्मान करें, जीवन की महत्ता को समझें। सबसे प्रेम और नम्रता से व्यवहार करें तथा बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दें।।कथास्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे जिनमें रेवाराम साहू, पूरण साहू, सरजू राम साहू, जसवंत साहू, कोमल साहू, डॉ. देवानंद साहू, श्याम साहू, रामखिलावन साहू, कृपाराम साहू, हींछाराम साहू, चंद्रहास साहू, मानसिंह साहू, बालाराम साहू, देवनारायण साहू, उत्तम साहू, दौआराम साहू, दिलीप साहू, चरण साहू सहित अनेक श्रद्धालु शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *