सीएम साय का सख्त संदेश : राजस्व अभिलेखों में त्रुटि पर जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजस्व अभिलेखों में त्रुटियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी के लॉगिन से गलत प्रविष्टि की जाती है, तो उसे सीधे जिम्मेदार मानते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह बात रायगढ़ में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की ज़मीन, खेती या अन्य दस्तावेजों में त्रुटि होने पर आम लोगों का प्रशासन से विश्वास उठता है, जो शासन की छवि के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि राजस्व प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना अत्यंत आवश्यक है ताकि नागरिकों को न्याय मिल सके।

मुख्यमंत्री साय ने विशेष रूप से यह निर्देश भी दिए कि त्रुटि सुधार के कार्य पर राजस्व अधिकारी गंभीरता से निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि हर नागरिक को सही और सटीक दस्तावेज उपलब्ध हों, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कानूनी या प्रशासनिक परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *