‘बदलता बस्तर’ आलेख की पीएमओ ने की सराहना, कहा – बदलाव के मुहाने पर खड़ा है बस्तर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा लिखे गए विशेष आलेख ‘बदलता बस्तर’ को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सराहा है। यह आलेख आज इंडियन एक्सप्रेस के संपादकीय पेज पर प्रकाशित हुआ है, जिसमें मुख्यमंत्री ने बस्तर क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों को विस्तार से प्रस्तुत किया है।

पीएमओ ने इस आलेख को ट्वीट कर साझा किया और कहा कि “40 वर्षों तक वामपंथी उग्रवाद से पीड़ित रहा बस्तर, आज बदलाव के मुहाने पर खड़ा है।” ट्वीट में आगे कहा गया है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने लेख में यह प्रभावशाली ढंग से बताया है कि कैसे आदिवासी कल्याण, सुरक्षा और विकास के माध्यम से छत्तीसगढ़ में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है।

पीएमओ ने आलेख को सभी नागरिकों के लिए पठनीय बताते हुए कहा है कि यह लेख सम्मान, विकास और स्थायी शांति की दिशा में बस्तर में हो रहे प्रयासों की ईमानदार झलक देता है। मुख्यमंत्री साय ने इसमें यह भी स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार बस्तर के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने, उनकी संस्कृति के संरक्षण, और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *