
पाटन। संत श्री राम बालक दास जी, जामडी पाटेश्वर धाम, डौंडीलोहारा, जिला बालोद के 50वें अवतरण दिवस के अवसर पर ग्राम तर्रा में ग्रामीणों एवं ग्रामवासियों द्वारा सामूहिक रूप से पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक एवं पूजन किया गया। कार्यक्रम नरसिंह चंद्राकर के निज निवास में श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। पूजन-अनुष्ठान खिलेश्वर प्रसाद दुबे एवं श्री हसमुख के मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रति व्यक्ति 11-11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया और पूज्य संत राम बालक दास जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही कौशल्या माता मंदिर निर्माण कार्य की पूर्णता के लिए भी प्रार्थना की गई। पूजन एवं हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चंद्राकर समाज के खिलावन चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर सपत्नीक, यशवंत आडिल, प्रदीप चंद्राकर (प्रदेश कोषाध्यक्ष, चंद्राकर समाज), शीतल चंद्राकर, रूपेश चंद्राकर गभरा, ईश्वरी वर्मा रवेली, अनुराग चंद्राकर, अनुपम चंद्राकर, डॉ. यदु, किशन लाल साहू सहित महिला मंडल तर्रा के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।