बालक भगवान की पुण्यतिथि पर 14 अगस्त को भक्तिमय आयोजन

बालक भगवान की पुण्यतिथि पर 14 अगस्त को भक्तिमय आयोजन

सतीश चंद्राकर के निवास पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा पुण्यतिथि आयोजन

दुर्ग। पूज्य बालक भगवान, छत्तीसगढ़ पीठाधीश्वर की पुण्यतिथि के अवसर पर 14 अगस्त 2026 को भक्तिमय आयोजन किया जाएगा। आयोजन महावीर कॉलोनी, मील पारा स्थित सतीश चंद्राकर के निवास पर प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। आयोजन में श्रद्धालुओं द्वारा पूज्य बालक भगवान का स्मरण, पूजन एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस दौरान भक्तिमय वातावरण में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्यतिथि के भक्तिमय आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *