पाटन ब्लॉक सरपंच संघ की कमान विनय चंद्राकर के हाथों में — भाजपा समर्थित सरपंचों की बैठक में दो-तिहाई सरपंचों की भागीदारी, कई कांग्रेस समर्थित सरपंचों का भी मिला समर्थन

पाटन। पाटन ब्लॉक के सरपंचों की बैठक मंगलवार को विश्रामगृह में संपन्न हुई, जिसमें ग्राम धौराभाठा के युवा सरपंच विनय चंद्राकर को सर्वसम्मति से पाटन ब्लॉक सरपंच संघ का अध्यक्ष चुना गया। इस बैठक में ब्लॉक के लगभग दो-तिहाई सरपंच शामिल हुए, जिनमें कई कांग्रेस समर्थित सरपंच भी शामिल थे। शुरुवात में तीन सरपंचों विनय चन्द्राकर, कुसुमलता जैन एवं चंद्रिका साहू ने अध्यक्ष के लिए दावेदारी की ,आपसी समन्वय के बाद सबने मिलकर संगठन में एकता और समन्वय का परिचय देते हुए भाजपा समर्थित सरपंच विनय चन्द्राकर को संघ के अध्यक्ष के लिए चुना जिसका उपस्थित 80 से अधिक सरपंचों ने एक साथ समर्थन किया ।

गौरतलब है कि पाटन ब्लॉक में पिछले दो पंचवर्षीय से भाजपा और कांग्रेस समर्थित अलग-अलग सरपंच संघ बनते आ रहे हैं। बीते माह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में कांग्रेस समर्थित सरपंचों की बैठक हुई थी, जिसमें जामगांव आर सरपंच रूपेंद्र शुक्ला को अध्यक्ष चुना गया था। आज की बैठक ने भाजपा समर्थित धड़े को नया नेतृत्व और दिशा दी है।

मौके पर सरपंच संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय ने कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे पाटन ब्लॉक सरपंच संघ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं राजनीति से ऊपर उठकर सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों की आवाज़ बनूंगा। हमारा लक्ष्य सिर्फ़ संगठन नहीं, बल्कि हर गांव की समस्या का समाधान और विकास की रफ्तार को तेज़ करना है उन्होंने सभी सरपंचों का आभार जताया ।

इस दौरान जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, दरबार मोखली मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू,खेमलाल साहू,धनराज साहु, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय बघेल, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, भाजपा नेता राजेश चंद्राकर, लोकमणि चन्द्राकर,भाजयुमो नेता नारद साहू, निर्मल जैन,रवि सिंगौर,जिनेश जैन,अखिलेश मिश्रा,चंद्रिका साहू,लीना साहू, चंद्रहास साहू,राजेश बंछोर,माधुरी निषाद, पुष्पलता जांगड़े, संगीता शर्मा,देवकी निषाद,गायत्री साहू,लता वर्मा,वरुण देव,डॉ संतराम कुम्भकार,आशीष बंछोर,चंद्रहास साहू,ज्योति चन्द्राकर,कविता साहू, दानिराम वर्मा,घनश्याम ठाकुर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सरपंच उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *