सेहत की पाठशाला: देऊरझाल में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अनोखा आयोजन-ग्रामीणों को मिली व्यायाम, आहार और शरीर देखभाल की व्यावहारिक जानकारी

पाटन। ब्लॉक के ग्राम देऊरझाल में रविवार को एक सराहनीय पहल के तहत “सेहत की पाठशाला” का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य को लेकर ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दुर्ग देवेंद्र चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुर्रे एवं सहदेव देशमुख के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली।

मुख्य वक्ता हेड कोच धीरज कुमार ने अपने व्याख्यान में बताया कि शरीर को स्वस्थ रखना एक नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि किस आयु वर्ग के लोगों को कब, कितना और कैसा आहार लेना चाहिए, साथ ही यह भी बताया कि मौसम, शरीर की प्रकृति और वजन के अनुसार कौन सा व्यायाम उपयुक्त रहेगा। कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य चंद्रावती कुर्रे, प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार साहू, एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष अनकीराम वर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर अतिरिक्त कोच शेषनारायण, पूनम, इशिका, कमलेश्वरी, अमित कुमार, मालती, दामिनी, समीर, कमलेश शर्मा, गोविंद, दुर्गा, अमन, डॉ. स्वाति, बिंदु सहित अनेक गणमान्य नागरिक व स्वास्थ्य प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *