बेल्हारी में आस्था और संस्कृति का संगम : 27वें राज्य स्तरीय रामायण मेला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, मानस की चौपाइयों से गुंजा कथास्थल

बेल्हारी में आस्था और संस्कृति का संगम : 27वें राज्य स्तरीय रामायण मेला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, मानस की चौपाइयों से गुंजा कथास्थल

जामगांव आर — दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम बेल्हारी में शुक्रवार को 27वें राज्य स्तरीय रामायण मेला महोत्सव का समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर कथा स्थल में देव स्थापना, श्रीराम ज्योति प्रज्ज्वलन एवं यज्ञ के साथ मानस अनुष्ठान की विधिवत शुरुआत की गई। आयोजन समिति एवं अतिथियों द्वारा युग तुलसी स्मारक में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एवं ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि “रामायण मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों को सहेजने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज में संस्कार, एकता और सद्भाव की भावना मजबूत होती है।”समारोह की अध्यक्षता कर रहे मानस शक्ति केंद्र के अध्यक्ष भेल चंद्राकर ने कहा कि “रामकथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को मर्यादा, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। राज्य स्तरीय रामायण मेला नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में सरपंच गण रेवा राम साहू, कविता जयप्रकाश साहू, माधुरी नरोत्तम निषाद, देवकी जेठू निषाद, पं. उमाशंकर शुक्ला, पं. सनत शर्मा, छगन साहू, मानस भूषण आशीष सिन्हा, रामकुमार शांडिल्य, पं. अनिल शर्मा, हलधर महमल्ला मंचासीन रहे।

प्रथम दिवस को कोलयारी, मड़ईभाठा, परसाही, भटगांव, कोसगोंडी, बालोद एवं बेल्हारी की मानस मंडलियों ने बालकाण्ड के चयनित प्रसंगों पर भावपूर्ण रामकथा का श्रवण कराकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन उत्तम रिगरी एवं अनिल शर्मा ने किया, जबकि संयोजक मनीष चंद्राकर ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष भूषण चंद्राकर, यादमल गोलछा, मोहित निषाद, इशू बंसोड, संदीप शर्मा, अमित राठी, रामसिंह बंसोड, भेन चंद्राकर, ताराचंद महतो, बीसहत साहू, संतोष लहरे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *