जामगांव आर । सावन माह की पवित्रता, भगवान शिव के प्रति अपार श्रद्धा और जल संरक्षण जैसे पुनीत उद्देश्य के साथ इस वर्ष भी बोल बम कांवर यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसी को लेकर जामगांव आर में बोल बम कांवर यात्रा समिति की महत्वपूर्ण बैठक समिति संयोजक एवं भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में बताया गया कि आगामी 28 जुलाई को सावन के तीसरे सोमवार को पाटन से टोलाघाट तक कांवर यात्रा निकाली जाएगी। इस बार यात्रा का मुख्य उद्देश्य “सर्वे भवंतु सुखिनः एवं जल संरक्षण” रहेगा। संयोजक जितेंद्र वर्मा ने कहा कि यह यात्रा केवल श्रद्धा नहीं, बल्कि समाज जागरण का संदेश भी है। जल की महत्ता को समझाते हुए टोलाघाट में रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ग्राम स्तर पर तैयारियों को सुनिश्चित करने हेतु समिति सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। “एक मुट्ठी दान भगवान शंकर के नाम” अभियान के तहत संकलित चावल से महाप्रसादी का आयोजन होगा। साथ ही छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोकगायिका पायल साहू लोककला मंच ननकट्ठी द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, पूर्व सरपंच नेतराम निषाद, वरिष्ठ पत्रकार आसकरण जैन, महिला मोर्चा नेत्री शैलेन्द्री मंडावी, पुजालता जांगड़े, भानुप्रिया साहू, वरिष्ठ समाजसेवी कामता प्रसाद साहू,जनपद सदस्य रवि सिन्हा, चेला राम साहू, मंडल महामंत्री निर्मल जैन,नरेश केला,पूर्णेन्द्र सिन्हा, नारद साहू,हलधर महमल्ला,केशव बंछोर, वरिष्ठ समाज सेवक कामता प्रसाद साहू, वरिष्ठ पत्रकार आसकरण जैन, महिला मोर्चा नेत्री शैलेन्द्री मंडावी,पुजालता जांगड़े,भानुप्रिया साहू,द्रोंण चंद्राकर,बेनी राम साहू,अरुण चंद्राकर ,रूप सिन्हा,मुकेश साहू,परमेश्वर निषाद,संजू साहू,अभिषेक सेन,मेंघनाथ सागरवंशी,अंगेश्वर साहू,, जेठू निषाद,नरोत्तम निषाद,संतोष निषाद ,प्रवीण वर्मा,जिनेश जैन,सीता राम साहू,नरेंद्र धर्मगुंडी,हर्ष साहू,दीपक साहू,राधेश्याम चंद्राकर,महेश साहू,लुभम बंछोर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।