पाटन में कांग्रेस संगठन की  बैठक सम्पन्न — पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले, “निडरता से जनहित की आवाज़ बुलंद करें कार्यकर्ता”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस त्याग और बलिदान की पार्टी है, नवगठित बूथ व मंडल समितियों में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठों को मिले प्रतिनिधित्व

पाटन । दुर्ग जिले की पाटन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस संगठन के नवसृजन की दिशा में सक्रियता से जुड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस हमेशा से त्याग, तपस्या और बलिदान की भावना से कार्य करती आई है। हमें जनता के मुद्दों को लेकर निडरता से आगे बढ़ना है। संगठन को मजबूती देने के लिए हर स्तर पर नवगठन जरूरी है — चाहे वह बूथ कमेटी हो, सेक्टर या ब्लॉक।

श्री बघेल ने विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों को संगठन में उचित स्थान देने पर बल दिया और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को जमीनी स्तर पर पुनः मजबूत करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भी संगठनात्मक अनुशासन और टीम भावना को प्राथमिकता देने की बात कही। कांग्रेस नेता अश्वनी साहू और आशीष वर्मा ने भी बैठक को संबोधित किया।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा द्वारा एवं आभार प्रदर्शन पूर्व जिपंस अशोक साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर हेमन्त देवांगन (नगर अध्यक्ष),पूर्व जिपंस मोनू साहू, राजेश ठाकुर (ब्लॉक अध्यक्ष), कौशल चंद्रकार, सोहन जोशी, जयप्रकाश चंद्राकर, युगलकिशोर आडिल,संतोष पटेल, यादव सेन, भोज रघुवंशी, भविष्य जैन, दिनेश साहू, रश्मि वर्मा, शैलेन्द्र साहू, उर्वशी वर्मा, आनंद बघेल, पुष्पा वर्मा, जयश्री वर्मा, जागृति साहू, किरण चंद्राकर, आरती साहू, जानकी चोपड़िया, पेमिन वर्मा, गोपाल देवांगन, जिधन ठाकुर, देव कुमार निषाद, संतोष वर्मा, ईश्वर निषाद, उमेश साहू (नगर अध्यक्ष, अमलेश्वर), उमाकांत चंद्राकर, अनिल चंद्राकर, के.के. साहू, ईश्वर शर्मा, ढालसिंह धनकर, सोहन वर्मा, रोहित साहू, शिवनंदन वर्मा, आभाष दुबे,अमित अग्रवाल कमल किशोर, नीरज सोनी, प्रशांत शुक्ला, नीलेश वर्मा, लीलाधर वर्मा, अमित राजपूत, धमेंद्र साहू समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *