जामगांव आर। “मोर तिरंगा, मोर अभिमान” और “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के सफल संचालन हेतु भारतीय जनता पार्टी जामगांव आर मंडल द्वारा 8 अगस्त को विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जैन भवन, जामगांव आर में दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगा। भाजपा प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यशाला के प्रभारी भाजपा जिला मंत्री श्री रोहित साहू होंगे, जबकि सह-प्रभारी श्री फत्तेलाल वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री लालेश्वर साहू भी कार्यक्रम में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश साहू, महामंत्री निर्मल जैन एवं पूर्णेन्द्र सिन्हा, संयोजक श्रीकांत चंद्राकर, सह संयोजक भानुप्रिया साहू ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, साथ ही जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सेवा सहकारी समितियों के प्राधिकृत अध्यक्षगण, स्कूलों के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष, सरपंच, पंच, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, एवं विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारीगण की उपस्थिति अनिवार्य है।