पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के खिलाफ वायरल AI वीडियो पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, जामगांव आर थाने में सौंपा ज्ञापन—कार्रवाई की मांग तेज

जामगांव आर। सोशल मीडिया में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए जाने के मामले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया है। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी जामगांव आर को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आपत्तिजनक और भ्रामक वीडियो समाज में भ्रम फैलाने और राजनीतिक माहौल को खराब करने का प्रयास हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला ने कहा कि “सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी भी नेता की छवि खराब करना बेहद निंदनीय है। प्रशासन को ऐसे मामलों में तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई न जाएं। कार्यक्रम में देवकुमार निषाद, विष्णु चंद्रकार, प्यारे लाल भारदीय, आशीष जैन, पवन डहरे, रामधार वर्मा, प्रेमप्रकाश पांडेय, मोरध्वज चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, किवेश चंद्राकर, विजय कुमार साहू, डेविड चंद्राकर, ऋषभ चंद्राकर, राजा चंद्राकर, पोषण साहू, प्रीतम साहू, चतुर साहू, भुवनेश्वर निषाद, चिंताराम यादव, अशोक निषाद, रघुबर सेन, अमन विश्वकर्मा, अजय सेन, रिंकू साहू, शेष निर्मल, कपिल साहू, धर्मेंद्र निर्मल, टोपू निर्मल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *