रानीतराई। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर सोमवार को रानीतराई और डिंडाभाटा धान खरीदी केंद्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में किसानों ने भाजपा सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने समिति प्रबंधक वर्मा और नायब तहसीलदार को चेतावनी देते हुए कहा कि— “यदि दो दिनों के भीतर धान खरीदी व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो पाटन क्षेत्र की सभी समितियों में चक्काजाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा।”
किसानों ने शांतिपूर्वक जिला कलेक्टर एवं कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह को सौंपा। ज्ञापन में वर्ष 2025–26 में धान खरीदी से जुड़ी गंभीर अव्यवस्थाओं का उल्लेख किया गया है, जिनमें—ऑनलाइन–ऑफलाइन टोकन वितरण में भारी गड़बड़ी,समय पर टोकन न मिलने से किसानों को आर्थिक नुकसान,खरीदी केन्द्रों में भीड़भाड़ और अव्यवस्था,धान खरीदी लिमिट में सरलीकरण की मांग,पंजीयन संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान,प्रतिदिन की खरीदी क्षमता बढ़ाने,तत्काल परिवहन व्यवस्था शुरू करने की मांग इन मुद्दों पर किसानों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की।विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा—“अन्नदाता किसानों की समस्या से दूर सरकार चिरनिद्रा में सोई हुई है। प्रदेश के किसान हताश और निराश हैं। इस दौरान राजेश ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,अशोक साहू विधायक प्रतिनिधि, महेंद्र वर्मा,उमाकांत चन्द्रकर , विष्णु चन्द्रकर,लुल्ली चक्रधारी,सोहन जोशी,भूपेंद्र बघेल,कपूर साहू,देव कुमार निषाद,रश्मि भेद प्रकाश वर्मा जनपद सदस्य,भविष्य कुमार जैन,यादव राम सेन,भोज रघुवंशी,सत्यनारायण टिकरिहा सरपंच, आनंद बघेल जनपद सदस्य, जानकी चोपड़िया सरपंच , द्रौपदी साहू, कमलेश ठाकुर,निखिल साहू, दुकालू राम निषाद,पालेश्वर ठाकुर,ललित ग्रहण, हरीश ठाकुर,हेमू सोनकर,नारद साहू,महेश्वर टिकरिया,राजेश तिवारी, अंकलहू नेताम, कुबेर वर्मा, मुकेश वर्मा, उदयकरण बिजौरा पंच राम निषाद भानूराम वर्मा डोमन चंद्राकर डोमन साहू नारद साहू राम सिंह आगरे रामा साहू विष्णु वर्मा सहित किसान उपस्थित थे।