सेजस मर्रा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 17 छात्राओं को मिली साइकिल

सेजस मर्रा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 17 छात्राओं को मिली साइकिल

जामगांव आर। सरस्वती साइकिल योजना के तहत स्वामी आत्मानंद हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मर्रा में कक्षा 9वीं की 17 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना और उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष खिलेश वर्मा ने छात्राओं को साइकिल की चाबी सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह योजना बालिका शिक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और इससे स्कूल में बेटियों की नियमित उपस्थिति व शिक्षा स्तर में सकारात्मक सुधार हो रहा है।

इस अवसर पर प्राचार्य एस. के. त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि छत्तर सिंह वर्मा, होरीलाल वर्मा, लालाराम वर्मा, तोपेंद्र वर्मा, पुष्पेंद्र बंछोर, जी. एल. कोसरे, के. चतुर्वेदी, चंद्रकांत सहित अनेक पालकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *