
भगवान बलराम की पूजा एवं ध्वजारोहण से हुआ शुभारंभ, 6 जुलाई तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
जामगांव आर। सेवा सहकारी समिति जामगांव आर में सोमवार को सहकारिता सप्ताह दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर “सहकार से समृद्धि” की भावना को आगे बढ़ाते हुए सहकारी क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों एवं पहलों का वाचन किया गया। उपस्थित किसानों एवं नागरिकों को सहकारिता के महत्व तथा ग्रामीण और कृषि विकास में इसकी अहम भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से किसानों और ग्रामीणों को सहकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर भगवान सिंह चंद्राकर (प्राधिकृत अधिकारी), रामकुमार चंद्राकर (जनपद सदस्य), पूर्णेन्द्र सिन्हा (मंडल महामंत्री), नरेश केला (अध्यक्ष, शासकीय महाविद्यालय), मैंघनाथ सागरवंशी, मनीष जैन, अंगेश्वर साहू, दीनदयाल साहू, राजेंद्र मारकण्डे, सुखूराम साहू, जीतेन्द्र साहू, सुपरवाइजर देशमुख, सहायक प्रबंधक लक्ष्मी कुलदीप, खुशाल साहू, टोमेश साहू, शिवा राव सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।