सेवा सहकारी समिति बटरेल में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ, ध्वजारोहण कऱ प्राधिकृत अध्यक्ष कमलेश बोले — सहकारिता किसानों की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भर भारत का सशक्त माध्यम

सेवा सहकारी समिति बटरेल में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ, ध्वजारोहण कऱ प्राधिकृत अध्यक्ष कमलेश बोले — सहकारिता किसानों की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भर भारत का सशक्त माध्यम

जामगांव आर। सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे सहकारिता सप्ताह-2026 के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति बटरेल में सोमवार को समिति परिसर में ध्वजारोहण एवं उद्घाटन कार्यक्रम के साथ सप्ताहभर चलने वाले आयोजनों का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राधिकृत अध्यक्ष कमलेश साहू ने किसानों एवं समिति के पदाधिकारियों के साथ ध्वजारोहण कर की। इसके बाद सहकारिता की शपथ दिलाई गई तथा “सहकार से समृद्धि, सहयोग से विकास” के संदेश के साथ सहकारी आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्राधिकृत अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि सहकारिता केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि किसानों की आर्थिक उन्नति और ग्रामीण विकास का मजबूत आधार है। सहकारी समितियां किसानों को खाद, बीज, ऋण और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री एवं सहकारिता मंत्रालय की पहल से सहकारी क्षेत्र को नई दिशा और नई ऊर्जा मिली है। प्रत्येक किसान को सहकारिता से जुड़कर योजनाओं का अधिकतम लाभ लेना चाहिए।

कार्यक्रम में सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत 29 जून से 4 जुलाई तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। सप्ताहभर जागरूकता संगोष्ठी, सदस्यता अभियान, प्रशिक्षण कार्यक्रम, उत्पाद प्रदर्शनी तथा सम्मान समारोह जैसे आयोजन किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य सहकारी आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाना तथा किसानों को सहकारी योजनाओं से जोड़ना है। इस दौरान सरजू राम साहू, चमपेश्वर साहू, समिति प्रबंधक खुमेश वर्मा, चुम्मन लड़वन,उमेन्द्र साहू, बीरेन्द्र साहू, ओमप्रकाश साहू, राधे बघेल सहित समिति के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *