“देशव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान : पाटन में आज ‘गौ सम्मान दिवस’, लाखों हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति–PM के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन”

YC न्यूज़ डेस्क- पाटन। देशभर के सनातनी साधु-संतों के आह्वान पर संचालित “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत पाटन विकासखंड में आज गौ सम्मान दिवस मनाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के उद्देश्य से व्यापक जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अभियान से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता किशोर साहू एवं संदीप चंद्राकर ने बताया कि पिछले दिनों गांव-गांव में सामूहिक हस्ताक्षर अभियान और बैठकों का दौर पूरा किया गया, जिसके बाद आज ब्लॉक स्तर पर सभी गांवों के प्रतिनिधि पाटन में एकत्र होंगे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौ-सेवक, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिकों की सहभागिता की संभावना है।

इस दौरान गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा देने सहित उनके संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को लेकर तहसीलदार एवं एसडीएम के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें लाखों लोगों के हस्ताक्षर शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे एकत्रीकरण से होगी, इसके पश्चात 10:00 बजे संकीर्तन और 11:30 बजे प्रार्थना पत्र प्रेषण किया जाएगा। आयोजन स्थल जनपद कार्यालय पाटन के सामने निर्धारित किया गया है। आयोजकों का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में गौ माता के प्रति सम्मान, सेवा और सुरक्षा की भावना को सशक्त करना है। गौ सेवक पाटन विकासखंड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *