दीपावाली महापर्व आज: शाम 7:08 बजे से शुरू होगा लक्ष्मी-गणेश पूजन मुहूर्त, जानें पूजा विधि और शुभ नियम

रायपुर। दीपावली का महापर्व आज देशभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या तिथि आज 20 अक्टूबर को शाम 03 बजकर 44 मिनट से प्रारंभ होकर 21 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। इसी तिथि पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस वर्ष लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त आज शाम 07 बजकर 08 मिनट से रात 08 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
प्रदोष काल: शाम 05:46 बजे से रात 08:18 बजे तक
वृषभ काल (सर्वोत्तम पूजन काल): रात 07:08 से 09:03 बजे तक
इस समय में पूजन करने से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से घर में धन, सुख और समृद्धि का आगमन होता है।

◆ आज के विशेष शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: प्रातः 11:43 से 12:28 बजे तक

अमृत काल: दोपहर 01:40 से 03:26 बजे तक

◆ दीपावली पूजन विधि

1. प्रातः स्नान कर घर व पूजा स्थान की सफाई करें।

2. मुख्य द्वार पर रंगोली बनाकर दीपक जलाएं।

3. पूजन स्थल पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की मूर्तियों को प्रतिष्ठित करें।

4. फूल, मिठाई, चावल, हल्दी-कुमकुम, दीपक और धूप से पूजा करें।

5. काले वस्त्र धारण न करें और पूजा में टूटे बर्तन का प्रयोग न करें।

6. किसी से वाद-विवाद या कटु व्यवहार न करें, मन को शांत रखें।

7. पूजा के बाद श्रीसूक्त और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

◆ दीपावली पर दान का महत्व

दीवाली पूजा के पश्चात गरीब, जरूरतमंद या मंदिर में अन्न, वस्त्र, दीपक, मिठाई या धन का दान अवश्य करें। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किया गया दान मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त कराता है और जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं रहती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *