‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत पाटन से उठी मांग—गौ माता को मिले ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा ! भजन-कीर्तन और जन-जागरण रैली के साथ हजारों गौ-भक्तों ने जताया समर्थन,राष्ट्रपति -प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा..

जामगांव आर। देशव्यापी ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत सोमवार को पाटन ब्लॉक मुख्यालय में विशाल जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे देश में एक साथ लाखों गौ-भक्तों, सनातनियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गौ-माता के सम्मान में अपनी आवाज बुलंद की।
अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ-माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाना और देशभर में गौवंश हत्या निषेध कानून को सख्ती से लागू कराना है। इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत देश के कोने-कोने में लोगों ने अपनी आस्था और संकल्प का प्रदर्शन किया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि गौ-सम्मान के मुद्दे पर व्यापक जनसमर्थन मौजूद है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे सर्वोदय मंडल के सनातनियों द्वारा प्रभुनाम संकीर्तन से हुई। इसके बाद गौ-भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए पाटन नगर के मुख्य मार्गों पर जन-चेतना रैली निकाली। “गौ माता की जय” के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। रैली के पश्चात गौ-माता और नंदी बाबा की प्रतीकात्मक उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों एवं गौ-भक्तों ने तहसीलदार को महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ-माता को ‘राष्ट्र माता’ का संवैधानिक दर्जा देने और देशभर में गौवंश हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध हेतु सख्त कानून बनाने की मांग की गई।

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्त्ता किशोर साहू ने कहा कि “गौ-माता केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। आज पूरे देश में जिस तरह से ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ को जनसमर्थन मिल रहा है, वह इस बात का प्रमाण है कि समाज गौ-सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट है। नरोत्तम साहू ने कहा कि गौ-माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिया जाए और गौवंश हत्या पर सख्त व प्रभावी कानून लागू किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी संस्कृति और परंपरा सुरक्षित रह सके। इस आयोजन के साथ ही ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन समिति ने नागरिकों और प्रशासन के सहयोग के लिए आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी संदीप चंद्राकर, किशोर साहू, योगी राज, उमेश कुमार साहू और विनीत साहू सहित अनेक लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर जनपद पंचायत सभापति प्रणव शर्मा, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, भगवानसिंह चंद्राकर, राजा पाठक, हरी यादव, शत्रुघ्न देवांगन, चेलाराम साहू, दिलेंद्र साहू, राजेंद्र साहू, राजकुमार बघेल , पूर्णनेंद्र सिन्हा,ईश्वर यादव, डॉ संतराम कुंभकार, देवनारायण साहू, गोपाल पटेल, भारत राम, मुकेश साहू, सीताराम साहू, संतोष साहू, राधे यादव, अवध साहू, बिहारीलाल, गोकुल, बलिराम, पंचराम, चमन, दशरथ, केवलदाश, मनीष वर्मा, वीरेंद्र साहू, कार्तिक राम सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *