पाटन। क्षेत्र के ग्राम देवादा के निवासी अमन नायक, पिता रूपनारायण (रूपू) नायक ने CGPSC परीक्षा में 35वां रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों सहित जनप्रतिनिधियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अमन नायक की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा गया कि उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन निश्चित ही प्रदेश के युवा अभ्यर्थियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे। भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि वे इसी प्रकार निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहें और अपने क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करते रहें।