निपानी कबड्डी प्रतियोगिता समापन समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले — ‘ट्रिपल इंजन सरकार फेल, जनकल्याणकारी योजनाएं पूरी तरह बंद’

निपानी कबड्डी प्रतियोगिता समापन समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले — ‘ट्रिपल इंजन सरकार फेल, जनकल्याणकारी योजनाएं पूरी तरह बंद’

रानीतराई। ग्राम निपानी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है, यह काला धुआँ छोड़ रही है।” बघेल ने मंच से किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं व बेरोजगारों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने सभी वर्गों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है। यहां तक कि पंचायतों को मिलने वाली 15वें वित्त आयोग की राशि और मूलभूत फंड भी समय पर नहीं दिए जा रहे, जिससे विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं।

उन्होंने किसानों की स्थिति को “सबसे गंभीर” बताते हुए कहा कि न खाद समय पर मिली, न खरीदी की व्यवस्था सही है। किसानों के नाम रिकॉर्ड से गायब हो रहे हैं, कुछ के पंजीयन उपलब्ध नहीं हैं, तो कुछ बेचने के लिए भटक रहे हैं। किसान तहसील व पटवारी कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
बघेल ने कहा कि समय पर खाद न मिलने से उत्पादन में गिरावट दर्ज हुई है और किसानों को बाज़ार में महंगे दामों पर खाद खरीदना पड़ा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने की।
स्वागत भाषण देते हुए ग्राम सरपंच राजेश ठाकुर ने कहा कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में 18 करोड़ से अधिक राशि से विकास कार्य हुए, जबकि वर्तमान सरकार में सरपंच “ठन-ठन गोपाला” हो चुके हैं। ठाकुर ने अतिथियों को भावपूर्ण आमंत्रण स्वीकार करने पर धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में राकेश ठाकुर (जिला कांग्रेस अध्यक्ष), हितेश ठाकुर (सदस्य जिला पंचायत), राजेश ठाकुर (अध्यक्ष, ब्लॉक कमेटी जामगांव आर), रश्मि वर्मा, सोहन जोशी, तोरण साहू, भोजराम रघुवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि, पंच-सरपंच एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इसके अलावा भविष्य जैन, संतोष पटेल, डॉ. के.के. साहू, सुतीक्ष्ण साहू, धनेश सिन्हा, संतोष साहू, दिलीप सिन्हा, योगेश साहू, मोहित सारथी, खेमलाल सिन्हा, अमितेश ठाकुर, पुनेश्वर सिन्हा सहित यंग स्टार क्लब व अंचलवासी भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *