“विकास और विश्वास ने भय और हिंसा का स्थान लिया है” — उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन बोले रजत महोत्सव समापन समारोह में, छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा की सराहना

“विकास और विश्वास ने भय और हिंसा का स्थान लिया है” — उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन बोले रजत महोत्सव समापन समारोह में, छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा की सराहना

रायपुर। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन बुधवार को नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह ऐतिहासिक आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाया गया, जिसमें राज्य की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति की गौरवशाली यात्रा का उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति ने कहा कि—“छत्तीसगढ़ में आज विकास और विश्वास ने भय और हिंसा का स्थान ले लिया है। यह प्रदेश अब शांति, समृद्धि और अवसरों की नई पहचान बन चुका है।” उन्होंने राज्य में नक्सलवाद के प्रभावी अंत के लिए केंद्र और राज्य सरकार, सुरक्षा बलों तथा स्थानीय समुदायों के समर्पित प्रयासों की सराहना की।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास और लोकतंत्र की नई रोशनी फैलाई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह राज्य आज राष्ट्रीय प्रगति के मानचित्र पर एक मॉडल प्रदेश के रूप में उभर रहा है।उन्होंने राज्य निर्माण में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी भूमिका को भी श्रद्धापूर्वक याद किया और कहा कि वाजपेयी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को नई पहचान मिली, जिसका परिणाम आज हम सबके सामने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *