ओदरागहन में भक्त मां कर्मा जयंती: जिपं सभापति कल्पना साहू ने युवाओं से संस्कार व कर्मठता अपनाने का आह्वान किया…

जामगांव आर-दक्षिण पाटन के ग्राम ओदरागहन में साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सभापति कल्पना नारद साहू विशेष रूप से शामिल हुईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मां कर्मा केवल साहू समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श हैं। उनका जीवन परिश्रम, सत्य और सेवा के मूल्यों का प्रतीक है। कल्पना साहू ने युवाओं से कर्मठता, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज का विकास तभी संभव है जब हम अपने संस्कारों को आत्मसात कर एकजुट होकर आगे बढ़ें।

कार्यक्रम मे टेसराम साहू (अध्यक्ष परि साहू समाज बेल्हारी), भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, कुसुमलता जैन सरपंच ओदरागहन,बेनीराम साहू, भूमिका गंजीर, दिलीप साहू, महेश गंजीर बतौर अतिथि मंचासीन रहे!

इस अवसर पर नरेंद्र कुमार साहू,पुरषोत्तम हिरवानी,सतरुपा साहू, कपिल,देवकुमार,  मानिक साहू,श्रीराम साहू,ओमेंद्र साहू,परस साहू,खिलेश गंजीर सहित स्थानीय साहू समाज के परिजन और ग्रामीण उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *